कोटा: रेलवे द्वारा डकनिया स्टेशन का नाम बदलकर 'न्यू कोटा' किए जाने के बाद आई IRCTC (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन) की तकनीकी समस्या आखिरकार दूर हो गई है। यात्रियों के लिए राहत की बात यह है कि अब 'न्यू कोटा' स्टेशन का नाम ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म पर दिखने लगा है, जिससे उनकी टिकट खरीदने की परेशानी कम हुई है।
उल्लेखनीय है कि नाम बदलने के बाद से IRCTC पर 'न्यू कोटा' और पुराना नाम 'डकनिया' दोनों ही दिखना बंद हो गए थे। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। G news Portal द्वारा रविवार को इस मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आया, जिसके चलते सोमवार से ऑनलाइन सिस्टम में सुधार दिखाई देने लगा है।
IRCTC पर नाम दिखने से जहाँ ऑनलाइन टिकट बुकिंग की समस्या का समाधान हो गया है, वहीं एक अन्य महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म पर यह समस्या अभी भी बरकरार है। नेशनल इंक्वायरी सिस्टम (National Enquiry System) पर अभी भी 'न्यू कोटा' या 'डकनिया' स्टेशन का नाम नजर नहीं आ रहा है। इसके चलते यात्रियों को ट्रेनों के समय और प्लेटफार्म की जानकारी लेने में अभी भी परेशानी हो रही है।
रेलवे प्रशासन को अब नेशनल इंक्वायरी सिस्टम में भी इस तकनीकी त्रुटि को जल्द से जल्द दूर करने की दिशा में कदम उठाना चाहिए।
#NewKotaStation #IRCTC #DakaniyaStation #खबरकाअसर #RailwayUpdate #यात्रीराहत #कोटारेलवे
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.