Rail News। बयाना स्टेशन पर सफाई कर्मचारियों और ठेकेदार के बीच चल रहा गतिरोध अब खत्म हो गया है। हमारे द्वारा इस मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आया, जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ और मंगलवार से सफाई कर्मचारियों ने अपना काम फिर से शुरू कर दिया।
सफाई कर्मचारियों ने बताया कि ठेकेदार ने उनकी बकाया सैलरी का भुगतान कर दिया है और भविष्य में हर महीने समय पर वेतन देने का वादा किया है। इसके साथ ही, पीएफ की रुकी हुई राशि को भी 5 अक्टूबर तक उनके खातों में जमा करने का भरोसा दिया गया है।
समझौता होने के बाद, दो कर्मचारियों ने मंगलवार रात में ही काम शुरू कर दिया, जबकि बाकी छह कर्मचारियों ने बुधवार सुबह से अपनी ड्यूटी संभाल ली।
गौरतलब है कि वेतन और अन्य मांगों को लेकर बयाना स्टेशन के सफाई कर्मचारी पिछले कुछ दिनों से हड़ताल पर थे, जिससे स्टेशन पर गंदगी की समस्या बढ़ गई थी। इस खबर के प्रकाशित होने के बाद कोटा मंडल रेल प्रशासन ने इस समस्या का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए थे, जिसके परिणाम स्वरूप यह समझौता हो सका।
#KotaRailNews #BayanaStation #Railways #StrikeEnd #Sanitation #WorkerRights
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.