हर घर तिरंगा रैली में बच्चों ने दिखाया अप्रतिम उत्साह, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

हर घर तिरंगा रैली में बच्चों ने दिखाया अप्रतिम उत्साह, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

सवाई माधोपुर, 13 अगस्त 2025: आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत "हर घर तिरंगा" अभियान सवाई माधोपुर जिले में देशभक्ति और अदम्य उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिला कलक्टर काना राम के निर्देशन में और मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया के नेतृत्व में एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों से लेकर अधिकारियों तक सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

आज सुबह पुलिस लाइन खेल मैदान से कलेक्ट्रेट परिसर तक निकली इस तिरंगा रैली को मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वयं गौरव बुडानिया हाथ में तिरंगा लेकर स्कूली बच्चों के साथ पैदल चलते हुए राष्ट्रप्रेम का संदेश देते नजर आए। रैली में जिला खेल अधिकारी अब्दुल वहीद, पुलिस उपाधीक्षक ग्रामीण पिन्टू कुमार मीना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। सभी सहभागियों ने हाथों में तिरंगा थामे "हर घर तिरंगा", "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" जैसे नारों के साथ शहर के मुख्य मार्गों पर जनजागरण किया, जिससे पूरा शहर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया ने इस अवसर पर कहा कि "हर घर तिरंगा" अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों की स्मृति को भी सशक्त करता है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना और सभी को तिरंगे के सम्मान एवं महत्व से जोड़ना है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रप्रेम की अभिव्यक्ति करें और अपनी तिरंगा सेल्फी https://harghartiranga.com ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करें।

अभियान के तहत जिले के समस्त उपखंडों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायत कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी तिरंगा रैली और विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला कलेक्ट्रेट परिसर में "हर घर तिरंगा कैनवास" भी लगाया गया, जिस पर जिला कलक्टर काना राम, पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुड़ानिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने हस्ताक्षर कर जागरूकता का संदेश दिया। जिलेभर में यह अभियान 15 अगस्त तक पूरे जोश और उमंग के साथ जारी रहेगा।

#हरघरतिरंगा #आजादीकाअमृतमहोत्सव #सवाईमाधोपुर #तिरंगारैली #देशभक्ति #भारतमाताकीजय #वंदेमातरम #राष्ट्रीयध्वज

G News Portal G News Portal
187 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.