कोटा। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने जन जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को लाखेरी, लबान और घाट का बराना सहित अन्य स्टेशनों पर लोगों को रेलवे सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया।
आरपीएफ टीम ने स्टेशन परिसर के अलावा आसपास के गांवों और रेलवे ओवरब्रिज के पास रहने वाले लोगों से बातचीत की। इस दौरान, उन्हें ट्रेन पर पत्थर नहीं फेंकने, रेल लाइन क्रॉस नहीं करने, बच्चों को रेल लाइन से दूर रखने और मवेशियों को ट्रैक पर नहीं चराने के लिए समझाया गया।
आरपीएफ ने लोगों को बताया कि इन नियमों का उल्लंघन करने पर आरोपियों के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह समझाइश आरपीएफ एएसआई शीशपाल सिंह के नेतृत्व में की गई, जिसका उद्देश्य रेलवे संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
#RPF #RailwaySafety #PublicAwareness #Lakheri #Labana #GhatKaBarana #RailSafetyRules #IndianRailways #KotaNews
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.