करौली। गंगापुरसिटी के बाद अब करोली के श्रीमहावीरजी में एटीएम मशीन काटकर बदमाश कैश ले गए। बदमाशों ने एटीएम मशीन को गैस कटर से काटा और कैश लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची श्रीमहावीरजी थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। कई स्थानों पर नाकाबंदी कराई गई है। एटीएम से ले गए कैश की भी तलाश की जा रही है। घटना श्रीमहावीरजी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास हुई है।
पूर्वी राजस्थान में बढ़ते अपराध, एटीएम मशीन से उड़ाए रुपये, धार्मिक स्थल श्रीमहावीरजी क्षेत्र में उड़ाया एटीएम
हैशटैग: #श्री_महावीरजी #एटीएम_लूट #करौली #पुलिस #अपराध #राजस्थान
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.