गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन का लोकार्पण कार्यक्रम स्थगित, नई तिथि का जल्द होगा एलान

गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन का लोकार्पण कार्यक्रम स्थगित, नई तिथि का जल्द होगा एलान

कोटा। गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों के लोकार्पण का इंतजार थोड़ा और बढ़ गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शुक्रवार को होने वाला लोकार्पण समारोह अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन जल्द ही नई तिथि की घोषणा करेगा।

प्रधानमंत्री करने वाले थे वर्चुअली लोकार्पण

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अजमेर से वर्चुअली माध्यम से गंगापुर सिटी स्टेशन का लोकार्पण करने वाले थे। 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत स्टेशन पर हुए आधुनिक कार्यों को जनता को समर्पित किया जाना था।

प्रशासन की थी पूरी तैयारी

लोकार्पण समारोह को लेकर कोटा मंडल रेल प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली थीं। कार्यक्रम की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार को ही वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) सौरभ जैन सहित अन्य उच्चाधिकारियों ने गंगापुर स्टेशन का दौरा कर व्यवस्थाओं और साफ-सफाई का अंतिम निरीक्षण भी किया था।

लोकार्पण स्थगित होने की सूचना के बाद अब मंडल स्तर पर आगामी निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही नया शेड्यूल जारी कर आधुनिक सुविधाओं से लैस इस स्टेशन का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा।


#GangapurCityStation #RailwayNews #InaugurationPostponed #PMModi #IndianRailways #KotaDivision #AmritBharatStation #WCR #RailwayUpdate

G News Portal G News Portal
293 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.