कोटा। गुरुवार को इंदौर से जोधपुर जाने वाली रणथंभौर इंटरसिटी एक्सप्रेस (12465) के यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब ट्रेन का इंजन चौमहला स्टेशन पर अचानक फेल हो गया।
इंजन फेल होने के कारण ट्रेन को आगे बढ़ाने के लिए दूसरे इंजन का इंतजार करना पड़ा। इस तकनीकी खराबी और देरी के चलते यह इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लगभग 2 घंटे 45 मिनट की देरी से दोपहर 3 बजे कोटा स्टेशन पहुंची।
यात्रियों ने बताया कि ट्रेन लेट होने के कारण उन्हें काफी परेशानी हुई। वहीं, कोटा स्टेशन पर भी ट्रेन के आगमन की सही जानकारी नहीं दी जा रही थी। यात्रियों के अनुसार, बार-बार ट्रेन के लेट होने का समय बढ़ाया जा रहा था, जिससे यात्रियों में असमंजस और गुस्सा था।
#इंटरसिटीएक्सप्रेस #इंजनफेल #कोटारेलवे #रणथंभौरएक्सप्रेस #ट्रेनलेट #चौमहलास्टेशन
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.