अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2025: महिलाओं को मिलेगी रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2025: महिलाओं को मिलेगी रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा

राजस्थान अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं एवं बालिकाओं को राजस्थान रोडवेज की बसों में निःशुल्क यात्रा करने की सौगात दी गई है। बुधवार को रोडवेज अध्यक्ष श्रीमती शुभ्रा सिंह के निर्देशानुसार इस संबंध में आदेश जारी किए गए।

रोडवेज के प्रबंध निदेशक श्री पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि 8 मार्च को प्रदेशभर में महिलाएं एवं बालिकाएं राजस्थान रोडवेज की समस्त साधारण एवं द्रुतगति (एक्सप्रेस) बसों में (वातानूकुलित एवं वोल्वो बसों को छोड़कर) निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा 8 मार्च की मध्यरात्रि 00:00 बजे से रात्रि 23:59 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

राज्य सीमा तक निःशुल्क यात्रा

श्री शर्मा ने स्पष्ट किया कि यह सुविधा केवल राजस्थान की भौगोलिक सीमा के भीतर लागू होगी। यदि कोई महिला जयपुर से दिल्ली यात्रा कर रही है, तो राजस्थान की सीमा में अन्तिम बस स्टॉप तक यात्रा नि:शुल्क होगी। राजस्थान से बाहर जाते ही संबंधित यात्री को टिकट लेना अनिवार्य होगा।

योजना की जानकारी

रोडवेज की कार्यकारी निदेशक (यातायात) डॉ. ज्योति चौहान ने बताया कि योजना के तहत साधारण और द्रुतगति बसों में यात्रा करने वाली सभी महिलाओं और बालिकाओं को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। वातानुकूलित बसों पर यह सुविधा लागू नहीं होगी।

महिला सशक्तिकरण की पहल

यह योजना महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन में आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। राज्य सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस योजना को लागू किया गया है।

#InternationalWomensDay #FreeTravelForWomen #RajasthanRoadways

G News Portal G News Portal
217 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.