करौली। किसानों के मसीहा और भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती के अवसर पर ग्राम शेरपुर में भव्य जिकड़ी भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर सहित कई दिग्गज नेताओं और क्षेत्र के ग्रामीण लोगों ने भाग लेकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
एबीवीपी सवाई माधोपुर विभाग संयोजक योगेन्द्र डागुर ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा गांव शेरपुर में स्थापित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद जिकड़ी भजन कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। गायिका विमलेश चौधरी द्वारा विधायक दर्शन सिंह गुर्जर के लिए गाए गए स्वागत गीत पर श्रोता झूम उठे।
भाजपा खेड़ा जमालपुर मंडल महामंत्री राम प्रकाश डागुर ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर का स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने 31 किलो की फूलों की माला और साफा पहनाकर ऐतिहासिक स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने शेरपुर को पंचायत समिति बनाए जाने पर विधायक का आभार भी जताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने कहा:
"चौधरी चरण सिंह केवल एक प्रधानमंत्री नहीं थे, बल्कि वे भारतीय किसानों की आवाज और ग्रामीण भारत की राजनीतिक आत्मा थे। जमींदारी उन्मूलन, नाबार्ड की स्थापना और चकबंदी जैसे ऐतिहासिक कार्यों के लिए देश उन्हें सदैव याद रखेगा।"
वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन ने कहा कि चौधरी साहब ने धोती-कुर्ता पहनकर लाल किले पर झंडा फहराकर पूरी दुनिया में किसानों का मान-सम्मान बढ़ाया था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत शेरपुर के प्रशासक लाखन सिंह जाटव ने की। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में:
भाजपा जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन
जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र सिंह
जिला प्रवक्ता सतपाल सिंह
मंडल अध्यक्ष (खेड़ा जमालपुर) गीता देवी
पूर्व मंडल अध्यक्ष (सूरोठ) चरण सिंह सोलंकी
मंडल अध्यक्ष पिंटू सोलंकी
जाट समाज चौबीसा अध्यक्ष विष्णु सिंह
राजस्थान जाट महासभा जिलाध्यक्ष विजय सिंह डागुर
प्रशासक ग्राम पंचायत खरेटा भूदेव सिंह
सहित बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि और आसपास के गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे।
संवाददाता: चरण सिंह डागुर
#ChaudharyCharan Singh #KisanDiwas #KarauliNews #Sherpur #DarshanSinghGurjar #JikdiBhajan #FarmerLeader #RajasthanPolitics #BharatRatna
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.