गंगापुर सिटी/कोटा (7 जनवरी 2026): गंगापुर सिटी में रेलवे कॉलोनी क्षेत्र अपराधियों का चारागाह बन गया है। सोमवार को हुई दो घटनाओं के बाद आज बुधवार तड़के एक और रेलकर्मी के साथ हुई जानलेवा लूट ने प्रशासन की मुस्तैदी पर कालिख पोत दी है।
आज सुबह (07/01/26) करीब 3:40 बजे, सिग्नल विभाग में कार्यरत MCF (S/96) अपने रेलवे आवास से स्टेशन की ओर जा रहे थे। उन्हें एक तकनीकी फेलियर (Failure) अटेंड करने के लिए बुलाया गया था। नॉर्थ SSE (P-Way) ऑफिस के सामने तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने चाकू की नोक पर उनका मोबाइल फोन और नगदी छीन ली और उन पर जानलेवा हमला भी किया।
पिछले 48 घंटों में यह तीसरी बड़ी वारदात है।
सोमवार सुबह: लोको पायलट लक्ष्मण सिंह से चाकू दिखाकर लूट।
सोमवार रात: बॉक्स बॉय शिट्टू गुर्जर से लूट का प्रयास।
आज सुबह: सिग्नल स्टाफ के MCF से लूट और हमला।
सिग्नल स्टाफ और अन्य रेलवे संगठनों का आरोप है कि गंगापुर सिटी पुलिस प्रशासन पूरी तरह लापरवाह बना हुआ है। कॉलोनी में बाहरी मनचले, स्मैकची और शराबियों का जमावड़ा रहता है। महिलाओं के साथ छेड़खानी, छिनैती और रेलवे आवासों में चोरी की घटनाएं आम हो गई हैं, लेकिन पुलिस की गश्त कहीं नजर नहीं आती।
सिग्नल स्टाफ ने एकजुट होकर प्रशासन को अंतिम चेतावनी दी है। कर्मचारियों का कहना है कि:
प्रशासन को बार-बार सूचित करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
यदि जल्द ही रेलवे कॉलोनी क्षेत्र को अपराध मुक्त नहीं किया गया और गश्त नहीं बढ़ाई गई, तो सभी रेल कर्मचारी मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे।
आंदोलन के कारण होने वाली किसी भी असुविधा या रेल परिचालन की बाधा की जिम्मेदारी पुलिस और जिला प्रशासन की होगी।
#GangapurCityCrime #RailwayProtest #SignalStaff #KotaDivision #RajasthanPolice #RailwaySecurity #CrimeAlert #IndianRailways #StaffSafety
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.