करौली। जिले के सबसे बड़े पांचना बांध से अब जल निकासी बंद कर दी गई है। बांध में पानी की आवक (वॉटर इनफ्लो) थमने के बाद यह निर्णय लिया गया है।
आज पांचना बांध का जल स्तर 257.90 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि बांध का उच्चतम जल भराव स्तर 258.62 मीटर है। इस बार अब तक बांध से कुल 2888 एमसीएफटी (मिलियन क्यूबिक फीट) पानी छोड़ा जा चुका है, जबकि बांध की कुल जल भराव क्षमता 2100 एमसीएफटी है।
जल संसाधन विभाग के अधिकारी लगातार बांध की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। जल संसाधन विभाग के एक्सईएन (XEN) सुशील गुप्ता, एईएन (AEN) वीर सिंह जाटव और जेईएन (JEN) भवानी सिंह बांध की निगरानी कर रहे हैं। जल निकासी बंद होने से बांध का जलस्तर अब स्थिर रहेगा और क्षेत्र के लिए जल उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
#Karauli #PanchanaDam #WaterManagement #DamLevel #WaterResources #RajasthanNews #WaterUpdate