करौली (राजस्थान), 28 जनवरी 2025: करौली कोतवाली पुलिस ने एक अवैध स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आकाश पुत्र शिवचरण माली निवासी धोबीदह, चोर खिड़कियां, करौली के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि आकाश पुत्र शिवचरण माली दौसा जिले के महवा से स्मैक खरीदकर करौली कस्बे में सप्लाई करता था। पुलिस ने अभियुक्त के पास से करीब 1 लाख 10 हजार रुपये अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य की 5.95 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की।
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
#करौली #पुलिस #स्मैकतस्करी #गिरफ्तारी
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.