करौली (सपोटरा)। उपखंड के जाखौदा गांव में सोमवार को आम बस्ती द्वारा भव्य पौष बड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक हंसराज मीणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विधायक के पहुँचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने साफा पहनाकर और पुष्प मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।
विधायक के निजी सहायक अभिषेक शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे आयोजित हुआ। इस दौरान विधायक हंसराज मीणा ने उपस्थित लोगों के साथ पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की और ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। विधायक ने गांव की स्थानीय समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों से फीडबैक लिया।
ग्रामीणों ने विधायक को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर उन्होंने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से समन्वय कर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री रूपसिंह मीणा, सपोटरा शहर मंडल अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष (सपोटरा ग्रामीण) रामधन डाबिर, हरकेश खेड़ला और सैनी समाज के अध्यक्ष श्रीचंद माली सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संवाददाता: चरण सिंह डागुर
#KarauliNews #Sapotra #HansrajMeena #PaushBada #RajasthanPolitics #JanSamvad #KarauliUpdate
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.