करौली का सबसे बड़ा पांचना बांध छलका, दो गेट खोलकर गंभीर नदी में 6 हजार क्यूसेक पानी की निकासी

करौली का सबसे बड़ा पांचना बांध छलका, दो गेट खोलकर गंभीर नदी में 6 हजार क्यूसेक पानी की निकासी

करौली: करौली जिले में हुई मूसलाधार बारिश और पांचना बांध के कैचमेंट एरिया में भारी पानी की आवक के बाद बुधवार शाम को जिले के सबसे बड़े पांचना बांध के दो गेट खोल दिए गए हैं। बांध के गेट नंबर तीन और चार से कुल 6 हजार क्यूसेक पानी की निकासी गंभीर नदी में की जा रही है। जिला प्रशासन ने बांध के आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों से पानी से दूरी बनाए रखने की अपील की है।

जल संसाधन विभाग के अभियंता भवानी सिंह ने बताया कि करौली में हुई मूसलाधार बारिश के कारण पांचना बांध में पानी की लगातार आवक हो रही है। बांध में जलस्तर 257.10 मीटर तक पहुंच गया है, जबकि इसकी कुल भराव क्षमता 257.62 मीटर है। अगर पानी की आवक इसी तरह जारी रहती है, तो आगे और गेट खोलने पर विचार किया जा सकता है।

सतर्कता और सुरक्षा की अपील:

जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग ने आमजन से पानी से दूरी बनाए रखने के साथ-साथ अपनी और अपने मवेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। साथ ही, सतर्क और सुरक्षित रहने के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है। पांचना बांध के गेट खोलने से पहले सायरन बजाकर लोगों को पानी निकासी के लिए अलर्ट भी किया गया था।

बारिश का दौर जारी:

जल संसाधन विभाग के मुताबिक, करौली शहर में अब तक 436MM से अधिक बारिश दर्ज की गई है, जबकि पांचना बांध पर 415MM से अधिक बारिश हुई है। सावन से पहले हुई इस मूसलाधार बारिश के कारण जिलेभर के ज्यादातर बांधों में पानी की अच्छी आवक हुई है और ताल-तलैया भी लबालब हो गए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इस सप्ताह भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

 

#Karauli #PanchnaDam #HeavyRain #DamGatesOpen #WaterLevel #GambhiriRiver #RajasthanRains #Monsoon #करौली #पांचनाबांध #भारीबारिश #बांधकेगेटखुले #मानसून #राजस्थान

G News Portal G News Portal
468 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.