कोटा। श्री माता वैष्णो देवी कटरा–कोटा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 19804) आगामी 22 फरवरी और 1 मार्च को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर वैकल्पिक मार्ग से संचालित की जाएगी। रेलवे प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह ट्रेन इन दोनों तिथियों में शकूर बस्ती, दया बस्ती, पटेल नगर, दिल्ली सफदरजंग और ओखला मार्ग से होकर गुजरेगी।
इस दौरान ट्रेन का दिल्ली स्टेशन पर कोई ठहराव नहीं रहेगा, जिससे दिल्ली से यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा हो सकती है। रेलवे ने बताया कि यह परिवर्तन दिल्ली किशनगंज स्टेशन यार्ड में रिमॉडलिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते किया गया है।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और मार्ग की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।
#KataraKotaExpress
#TrainRouteChange
#RailwayNews
#KotaNews
#DelhiRailway
#IndianRailways
#VaishnoDeviTrain
#PassengerAlert
#HindiNews
#AajKiTazaKhabar
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.