SawaiMadhopur : खंडार के हरिओम कॉलोनी में रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। इस घटना में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
सूचना मिलने पर खंडार थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए खंडार अस्पताल भेजा। जहां, CHC प्रभारी डॉ. रघुवीर मीणा के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने उनका उपचार किया। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है, और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह संघर्ष रास्ते को लेकर पुराने विवाद का परिणाम है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.