खंडार : बनास नदी के तट पर मगरमच्छ का हमला, किसान गंभीर घायल

खंडार : बनास नदी के तट पर मगरमच्छ का हमला, किसान गंभीर घायल

खंडार (सवाई माधोपुर)। खंडार उपखंड क्षेत्र की खिदरपुर जादौन पंचायत के पास बनास नदी के तट पर एक किसान पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। भैंसों को पानी पिलाने गए किसान कैलाश गुर्जर इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, मगरमच्छ ने कैलाश गुर्जर के दोनों हाथों को बुरी तरह से चबा लिया और उनकी जांघों पर भी हमला किया। किसान के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्वालों ने दौड़कर उनकी जान बचाई। इसके बाद घायल किसान को उपचार के लिए ग्रामीण तुरंत जिला अस्पताल ले गए।

वहीं, इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद वन विभाग का कोई भी रेंजर मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने वन विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई है।

इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और बनास नदी के आसपास रहने वाले लोगों में डर व्याप्त हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि नदी के किनारे सुरक्षा के उचित इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

#खंडार #बनास नदी #मगरमच्छकाहमला #किसानघायल #वनविभाग #लापरवाही #खिदरपुरजादौन #सवाईमाधोपुर #राजस्थान

G News Portal G News Portal
357 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.