खण्डार: मामूली बात पर दो पक्षों में विवाद, एक परिवार रातभर थाने में

खण्डार: मामूली बात पर दो पक्षों में विवाद, एक परिवार रातभर थाने में

खण्डार। खण्डार क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने लाठी-डंडों और पत्थरों से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इस हमले से भयभीत होकर पादड़ा निवासी बनवारी मीना ने अपने परिवार सहित रातभर थाने में डेरा डाला।

पीड़ित बनवारी मीना ने आरोपी पक्ष के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में उन्होंने हमले की पूरी जानकारी दी और न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने पीड़ित परिवार को समझा-बुझाकर घर भेज दिया और कहा कि मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

#खण्डार

G News Portal G News Portal
264 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.