खंडार। सेवड़ा के एसडीएम द्वारा एक चिकित्सक को धमकाने और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। ARISDA जिलाध्यक्ष व राज्य अध्यक्ष के आदेशानुसार चिकित्सकों ने कार्रवाई की है। CHC खंडार में चिकित्सकों ने 2 घंटे तक कार्य बहिष्कार किया, जिससे OPD में मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। छोटे बच्चे, बुजुर्गों सहित कई मरीज परेशान होते रहे। हालांकि, अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं सुचारू रहीं।
दरअसल, एसडीएम द्वारा डॉक्टर रामस्वरूप को अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए धमकाया गया था। इस घटना से सभी चिकित्सक आक्रोशित हैं और एसडीएम बद्रीनारायण बिश्नोई के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कार्रवाई नहीं होने पर आगे की रणनीति तय करने की चेतावनी चिकित्सकों ने दी है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.