सवाई माधोपुर | जिले के बौंली थाना क्षेत्र के कोडयाई ग्राम में 3 फरवरी को हुई वृद्ध महिला की सनसनीखेज हत्या और लूट के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने आरोपी रामलाल जोगी (47 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना कर्ज चुकाने के लिए न केवल महिला की हत्या की, बल्कि पैरों को काटकर चांदी के कड़े और अन्य जेवरात भी लूट लिए थे।
पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने बताया कि आरोपी रामलाल का मृतका के परिवार से गहरा संबंध था। उसने मृतका के बड़े बेटे से 2.5 लाख रुपए का कर्ज ले रखा था। कर्ज के दबाव और लालच में आकर उसने 10 दिन पहले ही हत्या की योजना बना ली थी।
विश्वासघात की पराकाष्ठा: घटना के दिन आरोपी अलग रास्ते से मोटर साइकिल लेकर खेतों में पहुँचा। मृतका का विश्वास जीतने के लिए उसने पहले उसके साथ बैठकर बीड़ी पी।
नृशंसता: मौका मिलते ही उसने कुल्हाड़ी से सिर पर वार किया। महिला के बेहोश होने के बाद उसने दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े निकाले और गर्दन पर वार कर हत्या कर दी।
वारदात के बाद आरोपी सामान्य दिखने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस की पैनी नजर से नहीं बच सका। शक की सुई उस पर तब घूमी जब वह मृतका के करीब होने के बावजूद अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ और घर से गायब हो गया।
पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
तकनीकी साक्ष्य, डॉग स्क्वायड और मुखबिरों की सूचना पर उसे दतवास मोड़ से दबोचा गया।
आरोपी की निशानदेही पर लूटे गए चांदी के कड़े, सोने के कुंडल और गले का पैडल बरामद कर लिया गया है।
एसपी अनिल कुमार ने इस जटिल मामले को सुलझाने के लिए बौंली, मानटाउन, मलारना डूंगर और खंडार सहित कई थानों की संयुक्त SIT का गठन किया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीलकमल मीणा और थानाधिकारी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने दिन-रात एक कर इस अंधे हत्याकांड से पर्दा उठाया।
सवाई माधोपुर पुलिस ने इस घटना के मद्देनजर आमजन, विशेषकर महिलाओं से अपील की है:
सुनसान स्थानों, खेतों या जंगल में अकेले जाते समय महंगे सोने-चांदी के आभूषण पहनने से बचें।
यदि गहने पहन रखे हों, तो अकेले जाने के बजाय किसी विश्वसनीय व्यक्ति को साथ लेकर जाएं।
#SawaiMadhopurPolice #MurderMysterySolved #RajasthanPolice #CrimeNews #JusticeForVictim #SafetyAlert #BreakingNewsRajasthan
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.