कोंकण रेलवे अधिकारी आज करेंगे कोटा-सवाई माधोपुर रेलखंड का संरक्षा ऑडिट

कोंकण रेलवे अधिकारी आज करेंगे कोटा-सवाई माधोपुर रेलखंड का संरक्षा ऑडिट

कोटा। कोंकण रेलवे के वरिष्ठतम प्रशासनिक अधिकारी (एसएजी) आज, सोमवार को कोटा-सवाई माधोपुर रेल खंड का संरक्षा ऑडिट करेंगे। यह निरीक्षण रेलवे सुरक्षा मानकों की जांच के लिए किया जा रहा है।

ऑडिट के दौरान अधिकारी रेलवे फाटक, ब्रिज, पटरियों के घुमाव, पॉइंट, रिले रूम और लाखेरी, इंदरगढ़, तथा सवाई माधोपुर स्टेशनों का गहन निरीक्षण करेंगे। यह टीम परख स्पेशल ट्रेन से सुबह 9:15 बजे कोटा से रवाना होगी और शाम 5:15 बजे कोटा लौटेगी। इस निरीक्षण का उद्देश्य रेलखंड पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी संभावित कमी को दूर करना है।


#KonkanRailway #RailSafety #Kota #SawaiMadhopur #RailAudit #IndianRailways #ParakhSpecialTrain #RailwayInspection

G News Portal G News Portal
61 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.