कोटा। कोटा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी के बंगले पर बेगार कर रहे अप्रेंटिसों और महिला कर्मचारियों को मंगलवार को हटा दिया गया। खबर फैलते ही अन्य अधिकारियों ने भी अपने बंगलों से ऐसे कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से हटा दिया। इस घटना के बाद से सुपरवाइजरों में भी हड़कंप मच गया और वे दिन भर अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटते देखे गए।
दफ्तर की जगह बंगले पर बच्चों की देखभाल और घरेलू काम
यह मामला सोमवार को तब सामने आया जब पता चला कि एक वरिष्ठ अधिकारी के घर पर लगभग 8 अप्रेंटिस और दो महिला कर्मचारी ऑफिस के बजाय सीधे उनके बंगले पर जाते थे। यहां वे अपने प्रशिक्षण के काम की जगह बच्चों को नहलाने, खिलाने, साफ-सफाई करने और खाना बनाने जैसे घरेलू काम सीख रहे थे। मामला उजागर होते ही अधिकारी ने सभी को अपने बंगले से भगा दिया।
इस घटना को लेकर कर्मचारियों के बीच दिन भर चर्चा बनी रही और उन्होंने एक-दूसरे के साथ यह खबर खूब साझा की।