कोटा। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कोटा-हिसार एक्सप्रेस (19813) के मार्ग में जनवरी माह में अस्थायी बदलाव किए हैं। यह ट्रेन 3, 5, 8, 10, 12, 15, 17, 19 और 22 जनवरी को अपने निर्धारित मार्ग चूरू से न होकर सीकर–लोहारू–सादलपुर मार्ग से संचालित की जाएगी।
इस अवधि में ट्रेन निम्न अतिरिक्त स्टेशनों पर ठहरेगी—
नवलगढ़, डूंडलाद-मुकुंदगढ़, झुंझुनू, चीरवा, सूरजगढ़ और लोहारू।
रेलवे के अनुसार यह परिवर्तन बीकानेर मंडल के चूरू–सादलपुर खंड में स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली और पैच दोहरीकरण कार्य के चलते किया गया है।
कार्य के कारण कई अन्य ट्रेनों को भी पूर्ण या आंशिक रूप से रद्द किया गया है या उनका मार्ग बदला गया है।
यात्री अपनी यात्रा से पहले समय-सारिणी और अद्यतन जानकारी अवश्य जांच लें।
#IndianRailways #KotaNews #RajasthanNews #KotaHisarTrain #RailwayUpdate #JanuarySchedule #BikanerDivision