कोटा। कोटा रेलवे स्टेशन के पास गार्ड-ड्राइवर लॉबी के सामने से 20 सितंबर को एक रेल कर्मचारी की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित कर्मचारी का आरोप है कि घटना के पाँच दिन बाद भी भीमगंजमंडी थाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
टेलीकॉम विभाग में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत अनूप कुमार मीणा ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया कि वह 20 सितंबर को दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक अपनी ड्यूटी पर था। उसने अपनी बाइक लॉबी के बाहर सड़क किनारे खड़ी की थी। शाम 7:30 बजे तक बाइक वहीं थी, लेकिन रात करीब 9 बजे जब उसने देखा तो बाइक गायब थी।
अनूप कुमार ने बताया कि वह लगातार पाँच दिनों से थाने के चक्कर लगा रहा है, लेकिन पुलिस हर बार रिपोर्ट लिखने में टालमटोल कर रही है। इस घटना ने रेलवे कर्मचारियों के बीच भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
#Kota #BikeTheft #RailwayEmployee #CrimeNews #PoliceNegligence #Theft
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.