कोटा: पश्चिम-मध्य रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) अवार्ड की घोषणा में कोटा रेल मंडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 शील्ड जीत ली हैं। इनमें से एक शील्ड जबलपुर मंडल के साथ साझा की गई है।
मंगलवार को घोषित किए गए इन पुरस्कारों में सिग्नल एंड टेलिकॉम, ब्रिज और अंडर ब्रिज, उर्जा बचत, ईएनएचएम, रेल मदद, पब्लिक रिलेशन तथा निर्णाण विभाग की शील्ड शामिल हैं। इसके अलावा, कोटा-असरवा ट्रेन के बेहतर रखरखाव के लिए भी मंडल को शील्ड मिली है। मैकेनिकल विभाग की शील्ड जबलपुर मंडल के साथ संयुक्त रूप से प्राप्त हुई है।
इन शील्डों के साथ ही व्यक्तिगत स्तर पर भी कोटा मंडल के कई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है। इनमें मंडल विद्युत अभियंता मिलन कृष्णा, सीनियर डीओएम मेडिकल धीरज गोयल तथा सिग्नल एंड टेलीकॉम विभाग के डिप्टी सीएसटीई रामराज मीणा शामिल हैं। इसके अलावा, ट्रैकमेंटेनर, टीटीई, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, वरिष्ठ फार्मासिस्ट, स्टेशन मास्टर, अनुभाग नियंत्रक, कार्यालय अधीक्षक और मुख्य डिपो सामग्री अधीक्षक जैसे कई अन्य कर्मचारियों को भी पुरस्कार मिले हैं।
जबलपुर मुख्यालय में शील्डों के वितरण की तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
कोटा रेल मंडल का यह शानदार प्रदर्शन मंडल के कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रमाण है। यह उपलब्धि पूरे कोटा के लिए गौरव का विषय है।
#कोटा #रेलवे #जीएमअवार्ड #शील्ड #पुरस्कार #पश्चिममध्यरेलवे
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.