कोटपूतली: कोटपूतली के किरतपुरा में पिछले 10 दिनों से चल रहे 'ऑपरेशन चेतना' में दुखद अंत हुआ है। रेस्क्यू टीमों ने बोरवेल में फंसी बच्ची चेतना को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए दिन-रात एक किए, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। देर शाम को चेतना को मृत अवस्था में बोरवेल से बाहर निकाला गया।
चेतना को लाया गया अस्पताल
चेतना को तुरंत कोटपूतली के जिला अस्पताल राजकीय बीडीएम अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान मौके पर जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह, कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल, जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल, एसपी राजन दुष्यंत, एडीएम ओम प्रकाश सहारण, एसडीएम बृजेश कुमार सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव
चेतना का शव को मोर्चरी में शिफ्ट कर दिया गया है। तीन डॉक्टरों के एक बोर्ड का गठन किया गया है जो रात में ही पोस्टमार्टम करेंगे। पीएमओ डॉक्टर चैतन्य रावत ने इस बात की जानकारी दी है। पोस्टमार्टम के बाद चेतना का शव उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
पूरे देश में शोक की लहर
चेतना के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग इस घटना से बेहद दुखी हैं। सोशल मीडिया पर लोग चेतना के लिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
यह घटना एक बार फिर हमें याद दिलाती है कि हमें बच्चों की सुरक्षा के लिए और अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.