कुंडेरा पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कुंडेरा पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सवाई माधोपुर : कुंडेरा पुलिस ने एक शातिर साइबर ठग को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुनेश पुत्र फौरी लाल मीना निवासी रावल, थाना कुंडेरा के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त मोबाइल फोन के माध्यम से लोगों को टेलीग्राम, शेयर मार्केट और क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर रुपये को दोगुना-तिगुना करने का झांसा देकर ठगी करता था। पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

#कुंडेरापुलिस #साइबरठगी #गिरफ्तारी

G News Portal G News Portal
224 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.