कुंडेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध बजरी खनन/परिवहन में ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक गिरफ्तार

कुंडेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध बजरी खनन/परिवहन में ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक गिरफ्तार

सवाई माधोपुर। अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ सवाई माधोपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में, पुलिस थाना कुंडेरा ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध बजरी परिवहन में लगे एक ट्रैक्टर मय ट्रॉली को जब्त किया है। साथ ही, मौके से चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार चालक की पहचान हंसराज पुत्र बद्रीलाल मीना, निवासी बड़ोलास, पुलिस थाना कुंडेरा के रूप में हुई है।

सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

#SawaiMadhopurPolice #IllegalMining #SandMafia #PoliceAction #KunderaPolice #CrimeNews #RajasthanPolice #BajariMining

G News Portal G News Portal
264 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.