कोटा। पश्चिम-मध्य रेलवे जोनल सलाहकार समिति (जेडआरयूसीसी) के सदस्य मुकेश अवस्थी ने सोमवार को कोटा के सोगरिया स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की कमी साफ नजर आई। अवस्थी ने बताया कि प्लेटफार्म की लंबाई के अनुपात में टीन शेड और बेंचों की संख्या बेहद कम है, जिसके कारण यात्रियों को बारिश और तेज धूप में भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।
निरीक्षण के दौरान सोगरिया स्टेशन पर वॉटर वेंडिंग मशीनें भी नदारद मिलीं, जिससे यात्रियों को शुद्ध पेयजल के लिए परेशानी हो रही है। इसके अतिरिक्त, स्टेशन पर खानपान स्टॉलों और सामान ढोने वाली ट्रॉलियों की कमी भी महसूस की गई।
गौरतलब है कि मुकेश अवस्थी ने रविवार को कोटा स्टेशन का भी निरीक्षण किया था, जहां उन्हें वॉटर वेंडिंग मशीनों की कमी, वाटर कूलर की अपर्याप्तता, जनता खानपान स्टॉलों की कमी और अवैध वेंडरों की समस्या जैसी खामियां मिली थीं।
मुकेश अवस्थी ने बताया कि इन सभी आवश्यक सुधारों के लिए वे इस पूरे मामले की रिपोर्ट रेलवे प्रशासन को सौंपेंगे, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
#KotaRailway #SogariaStation #PassengerFacilities #RailwayInspection #IndianRailways #WestCentralRailway #KotaNews
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.