करौली, 11 जुलाई, 2025 - करौली जिले के हिंडौन सदर थाना क्षेत्र के देदरौली गांव में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर खेतों में लगे नलकूप से कीमती उपकरण चोरी कर ले गए, जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार, चोर नलकूप से केवल (केबल), मोटर सहित लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए हैं। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने आज देदरौली गांव में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चोरी का खुलासा करने और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उनका कहना है कि इस तरह की वारदातें किसानों की आजीविका पर सीधा हमला हैं और पुलिस को इस पर गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए।
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे किसानों में भय का माहौल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।
सूचना मिलने पर हिंडौन सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से समझाइश की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और चोरी का सामान बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
#करौली #हिंडौन #देदरौली #चोरी #नलकूपचोरी #किसानपरेशान #ग्रामीणोंकाप्रदर्शन #पुलिसजांच #अपराध #राजस्थानन्यूज़
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.