लांगरा थाना पुलिस की ऑपरेशन फ्लैश आउट के तहत कार्रवाई, अवैध स्मैक तस्कर गिरफ्तार

लांगरा थाना पुलिस की ऑपरेशन फ्लैश आउट के तहत कार्रवाई, अवैध स्मैक तस्कर गिरफ्तार

लांगरा, : लांगरा थाना पुलिस ने ऑपरेशन फ्लैश आउट के तहत कार्रवाई करते हुए एक अवैध स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर सीताराम मीना से पुलिस ने 5.40 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। जब्त की गई स्मैक की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 लाख रुपए बताई जा रही है।

पुलिस पूछताछ में तस्कर ने बताया कि उसने यह अवैध स्मैक जयपुर निवासी सप्लायर अब्दुल से खरीदी थी। तस्कर सीताराम ने गंगापुर मोड़ के पास एक पत्थर के नीचे इस अवैध स्मैक को छुपा रखा था। तस्कर की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध स्मैक को जब्त किया।

थानाधिकारी वासुदेव प्रसाद ने बताया कि पुलिस लगातार अवैध गतिविधियों पर नजर रख रही है और इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी हो तो वे पुलिस को सूचित करें।

G News Portal G News Portal
294 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.