अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, भट्टियां तोड़ीं, 2 आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, भट्टियां तोड़ीं, 2 आरोपी गिरफ्तार

डीग : डीग जिले की पुलिस ने महावीर जयंती के अवसर पर ड्राई डे के दौरान अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांवों में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने अवैध शराब की भट्टियों को नष्ट करने के साथ ही दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल, 2025 को महावीर जयंती के दिन आबकारी आयुक्त उदयपुर, अतिरिक्त आबकारी आयुक्त भरतपुर और जिला आबकारी अधिकारी भरतपुर के निर्देशों पर एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत लखन व्यास, आबकारी प्रवर्तन अधिकारी (एईओ), ईपीएफ भरतपुर के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम ने सिनसिनी और कासौट गांवों में छापेमारी की।

इस संयुक्त कार्रवाई में आबकारी निरोधक दल डीग के प्रहराधिकारी रूप सिंह के नेतृत्व में टीम ने अवैध शराब की भट्टियों को तोड़ दिया। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नेपाल सिंह पुत्र रामप्रसाद, जाति जाट, निवासी कासौट, थाना डीग और उमेश पुत्र साहब सिंह, जाति जाट, निवासी सिनसिनी, थाना डीग के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20 लीटर अवैध स्प्रिट, 500 नकली ढक्कन, 2000 रैपर और 55 पव्वे नकली स्प्रिट से निर्मित देशी शराब (ब्रांड घुंघरू) भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई ड्राई डे के दौरान अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई थी।

#डीग #अवैधशराब #पुलिसकार्रवाई #गिरफ्तारी #शराबभट्टी #ड्राईडे #आबकारीविभाग #राजस्थानपुलिस #अपराध

G News Portal G News Portal
137 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.