अजमेर: अजमेर कोर्ट में शुक्रवार को वरिष्ठ वकील पुरुषोत्तम जाखोटिया की मौत के बाद वकीलों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए वकीलों ने कोर्ट परिसर से पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों को बाहर निकाल दिया और कोर्ट के अंदर की दुकानों को भी बंद करा दिया। प्रदर्शन और हंगामे के चलते भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
वकीलों ने आज कोर्ट के कार्यों का बहिष्कार भी किया। अजमेर बार एसोसिएशन ने मांग की है कि मृतक वकील के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए, मुआवजा दिया जाए और सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।
गौरतलब है कि 2 मार्च को पुष्कर में पुरुषोत्तम जाखोटिया पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। जेएलएन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी शक्ति सिंह, पप्पू सिंह रावत, हेमराज मेघवाल, प्रदीप, राहुल, सोनू, शंकर सिंह रावत, जीतू सिंह रावत और दीपक रावत शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की जीप और घटना के दिन मौजूद मॉडिफाइड डीजे वाहन भी जब्त किया है।
हैशटैग: #अजमेर #वकील #प्रदर्शन #हंगामा #पुलिस #गिरफ्तारी #कोर्ट #अजमेरबारएसोसिएशन #कानून #समाचार #विरोधप्रदर्शन #न्याय
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.