कोटा | कोटा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी (GRP) पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तेजस राजधानी एक्सप्रेस से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने मध्य प्रदेश के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो ट्रेन के जरिए शराब की खेप गुजरात ले जाने की फिराक में थे।
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात नई दिल्ली-मुंबई तेजस राजधानी एक्सप्रेस (12954) में तीन यात्री मथुरा स्टेशन से बिना टिकट सवार हुए थे। सफर के दौरान जब टीटीई (TTE) ने उनसे टिकट मांगा और जुर्माना भरने को कहा, तो तीनों आरोपी टीटीई से उलझ गए और बहस करने लगे। संदिग्ध व्यवहार देखते हुए टीटीई ने तुरंत इसकी सूचना जीआरपी को दी।
ट्रेन के कोटा स्टेशन पहुंचते ही जीआरपी ने तीनों को नीचे उतार लिया। जब उनके सामान की तलाशी ली गई, तो पुलिस के भी होश उड़ गए। तीनों के पास से विदेशी अंग्रेजी शराब की कुल 79 बोतलें बरामद हुईं।
पकड़े गए आरोपियों का विवरण:
नीरज हरिजन: पास से 26 बोतलें बरामद।
राजेश: पास से 29 बोतलें बरामद।
सेवाराम: पास से 24 बोतलें बरामद।
जीआरपी ने बताया कि ये तीनों आरोपी मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के बिडोसा गांव के रहने वाले हैं। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे इस अवैध शराब को ऊंचे दामों पर बेचने के लिए गुजरात ले जा रहे थे।
पुलिस ने शराब को जब्त कर तीनों आरोपियों को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहाँ से विद्वान न्यायाधीश ने उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए। जीआरपी अब इस बात की जांच कर रही है कि इन तस्करों के तार और किन-किन गिरोहों से जुड़े हैं।
#KotaNews #GRP #RailwayCrime #LiquorSmuggling #RajdhaniExpress #CrimeNews #RajasthanPolice #IllegalLiquor #KotaUpdate
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.