लिव-इन विवाद: मां रोती रही, दादा समझाते रहे, पुलिस देखती रही… बेटी प्रेमी संग रहने पर अड़ी

लिव-इन विवाद: मां रोती रही, दादा समझाते रहे, पुलिस देखती रही… बेटी प्रेमी संग रहने पर अड़ी

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवती काले कपड़ों में नजर आ रही है, जिसके आसपास पुलिस और परिजन मौजूद हैं। मां घूंघट में रोती रही, दादा और परिवार समझाते रहे, लेकिन युवती ने प्रेमी के साथ लिव-इन रिलेशन में रहने का फैसला किया और पुलिस के साथ चली गई।

कैसे हुआ पूरा घटनाक्रम

मामला जोधपुर ग्रामीण क्षेत्र ओसियां का है। गांव की एक युवती कुछ दिन पहले लापता हो गई थी। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तलाश कर युवती को ढूंढ निकाला। जब पुलिस उसे लेकर घर पहुंची तो युवती ने घर में जाकर अपना सामान पैक किया और साफ कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है।

परिजनों ने युवती को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने मां और दादा तक को पहचानने से इंकार कर दिया। पुलिस ने भी युवती को काफी समझाया, मगर बाद में कानून का हवाला देकर उसे अपनी सुरक्षा में साथ ले गई।

सोशल मीडिया पर बवाल

इस घटना का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कुछ यूजर्स ने युवती के फैसले की आलोचना की, तो कुछ ने माता-पिता पर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा– “माता-पिता बड़े-बड़े फोन दिलाते हैं, नतीजा यही होता है।” वहीं दूसरे ने लिव-इन रिलेशन पर सवाल खड़े किए।

विधानसभा में भी उठा था मुद्दा

गौरतलब है कि हाल ही में ओसियां विधायक भैराराम सियोल ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि सिर्फ कुंवारी लड़कियां ही नहीं, बल्कि तीन बच्चों की माएं भी प्रेमियों के साथ भाग रही हैं। सियोल ने मांग की थी कि ऐसा कानून बने जिसमें प्रेम विवाद से पहले माता-पिता की अनुमति लेना अनिवार्य हो।

#JodhpurNews #LiveInRelationship #RajasthanNews #SocialMediaViral #Osian #जोधपुर_समाचार #लिवइन_विवाद #YouthIssues

G News Portal G News Portal
393 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.