लोको पायलट चेतन शर्मा ने मीडिया को बताया 'बिकाऊ', थाने पहुंचा मामला

लोको पायलट चेतन शर्मा ने मीडिया को बताया 'बिकाऊ', थाने पहुंचा मामला

Rail News: कोटा के लोको पायलट चेतन शर्मा द्वारा मीडिया को बिकाऊ बताने का मामला सामने आया है। इस पर फरियादी ने मंगलवार को मामले की शिकायत भीमगंजमंडी थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पिछले दिनों संवाददाता अशोक सैनी ने अपने सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट पर एक समाचार प्रकाशित किया था। इस पर स्टेशन माला रोड निवासी चेतन शर्मा ने अपनी टिप्पणी में संवाददाता के लिए 'बिकाऊ' लिख दिया। हालांकि बाद में आपत्ति के बाद चेतन ने इस टिप्पणी को डिलीट कर दिया। लेकिन अपनी टिप्पणी पर खेद जताने की जगह चेतन अपनी बात पर अड़े रहे। इसके चलते चेतन को कानूनी नोटिस भेजा गया। लेकिन चेतन ने इसका भी कोई जवाब देना जरूरी नहीं समझा। इसके बाद यह मामला थाने तक पहुंच गया। इसके बाद भी आगे रास्ते खुले हुए हैं।

मजदूर संघ का कार्यकर्ता है चेतन

उल्लेखनीय है कि चेतन मजदूर संघ का सक्रिय कार्यकर्ता है। चेतन ने यह टिप्पणी उस समय की थी जब मजदूर संघ मान्यता चुनाव जीती थी। ऐसे में कार्यकर्ताओं ने इस जीत को कुछ भी कहने और करने की आजादी समझ लिया था। इसी के चलते संघ कार्यकर्ताओं द्वारा दूसरे संगठनों के बैनर और पोस्टर भी फाड़े गए थे।

हैशटैग: #लोको_पायलट #चेतन_शर्मा #मीडिया #बिकाऊ #कोटा #पुलिस #शिकायत #मजदूर_संघ #कानूनी_नोटिस

G News Portal G News Portal
209 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.