हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर देखें, स्वस्थ रहेंगी आंखें

हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर देखें, स्वस्थ रहेंगी आंखें

कोटा। विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर गुरुवार को रेलवे अस्पताल में जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई।संगोष्ठी में डॉक्टरों ने कहां की आंखों को स्वस्थ रखने के
कंप्यूटर स्क्रीन की टाइमिंग को सीमित रखना जरूरी है। कंप्यूटर पर लगातार काम करने के दौरान 20-20-20 नियम का पालन करना चाहिए। इस नियम के तहत हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर देखना चाहिए। इससे आंखों पर दबाव कम होगा। साथ ही मोबाइल का सीमित उपयोग करना, पढ़ाई के दौरान किताब और आंखों के बीच उचित दूरी रखना, आंखों को रोजाना साफ और ठंडे पानी से धोना, खाने में हरी सब्जियां, गाजर और फल शामिल करना तथा पर्याप्त नींद लेना ताकि आंखों की थकान कम हो सके। इन उपायों को करने से काफी हद तक आंखों की बीमारियों से बचा जा सकता है।
डॉक्टरों ने बताया कि इस वर्ष विश्व दृष्टि दिवस की थीम “अपनी आंखों से प्यार करें” रखी गई है, जो सभी लोगों को अपनी आंखों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित करती है।
संगोष्ठी में बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी मौजूद थे।

G News Portal G News Portal
147 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.