ट्रेन टिकट कंफर्म करने के बहाने रेल यात्रियों से लूट, बिहार के नकबजन गिरोह के 4 सदस्य चढ़े जीआरपी के हत्थे

ट्रेन टिकट कंफर्म करने के बहाने रेल यात्रियों से लूट, बिहार के नकबजन गिरोह के 4 सदस्य चढ़े जीआरपी के हत्थे

अजमेर: अजमेर रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों को टिकट कंफर्म करने का झांसा देकर उनके साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 4 शातिर आरोपियों को जीआरपी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जीआरपी पुलिस ने आरोपियों से 52 हजार 500 रुपए नगद लूट की रकम और 9 अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल बरामद किए हैं। सभी आरोपी बिहार के हैं। आरोपी अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर रेल यात्रियों के साथ 20 से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

जीआरपी वृताधिकारी राम अवतार चौधरी ने बताया कि परिवादी राजेश कुमार महतो ने अपने दोस्त महेंद्र राम के साथ जीआरपी थाने में 5 मार्च को शिकायत दी थी। शिकायत में परिवादी ने बताया कि 1 मार्च को अजमेर रेलवे स्टेशन से अपने गांव पालनपुर जाने के लिए यहां आया था। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने टिकट कंफर्म करने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। अज्ञात व्यक्ति के चार और साथी मौके पर आए और उन्होंने चाकू दिखाकर उससे 56 हजार नगद और एक मोबाइल लूट लिया।

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

जीआरपी वृताधिकारी राम अवतार चौधरी ने बताया कि आरोपी बिहार के सासाराम जिले के रहने वाले हैं। यह गिरोह पहले रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को टिकट कंफर्म करने का झांसा देकर विश्वास में लेते थे। इसके बाद उन्हें सुनसान जगह पर ले जाकर चाकू दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी लूट के पैसों से मौज मस्ती करते थे।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  • विकास कुमार (22)
  • राहुल कुमार (20)
  • सोनू कुमार (23)
  • अमरजीत कुमार (24)

जीआरपी पुलिस ने यात्रियों से की अपील

जीआरपी पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे रेलवे स्टेशन पर किसी भी अज्ञात व्यक्ति के झांसे में न आएं। यदि उन्हें टिकट कंफर्म कराने में कोई समस्या आ रही है, तो वे रेलवे काउंटर पर जाकर संपर्क करें।

#अजमेर #जीआरपी #लूट #गिरफ्तार

G News Portal G News Portal
214 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.