गंगापुर सिटी | सवाई माधोपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस थाना उदेई मोड़ ने इस गिरोह की मुख्य सरगना (दुल्हन) सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह गिरोह शादी के नाम पर ठगी करने और फिर परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर कीमती जेवरात व नकदी लेकर फरार होने में माहिर था।
घटना का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि परिवादी योगेश अग्रवाल (निवासी कर्मचारी कॉलोनी, गंगापुर सिटी) ने न्यायालय के माध्यम से मामला दर्ज कराया था। योगेश की शादी 23 जनवरी 2026 को रानी देवी नामक युवती से हिंदू रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई थी। शादी के लिए योगेश ने ऑनलाइन रुपए भी दिए थे।
शादी के महज 6 दिन बाद, 29 जनवरी 2026 की रात को आरोपी दुल्हन रानी देवी ने अपने ससुराल वालों को खाने या पीने की चीज में नशीला पदार्थ पिला दिया। जब परिवार बेहोश हो गया, तो वह घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी समेटकर फरार हो गई। इस वारदात में पीड़ित के साथ करीब 1 लाख 95 हजार रुपये की ठगी हुई।
जिला पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रयी (IPS) के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया। थानाधिकारी बृजेश सिंह तंवर के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंक ट्रांजैक्शन की जांच की।
गठित टीम ने तकनीकी आधार पर पीछा करते हुए उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से घेराबंदी कर सभी आरोपियों को उनके ठिकानों (मशकनो) से दस्तयाब किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वे इससे पहले भी तीन अलग-अलग स्थानों पर इसी तरह की वारदातें कर चुके हैं।
पुलिस ने गैंग के निम्नलिखित सदस्यों को गिरफ्तार किया है:
इस सफल कार्रवाई में थानाधिकारी बृजेश सिंह तंवर, अनुसंधान अधिकारी जवर सिंह (स.उ.नि.) और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा (Jail) में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस गैंग के तार और कहाँ-कहाँ जुड़े हुए हैं।
सावधानी संदेश: पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शादी-ब्याह जैसे मामलों में बिचौलियों और ऑनलाइन माध्यमों पर पूरी तरह भरोसा करने से पहले व्यक्ति की पृष्ठभूमि की अच्छी तरह जांच-पड़ताल जरूर करें।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.