पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 गिरफ्तार

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली और बहरावंडा थाना पुलिस ने कई गिरफ्तारियां की हैं। एसपी ममता गुप्ता के निर्देशन में की गई कार्रवाई में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली थाना पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें सायबर ठगी का 1 आरोपी, अवैध शराब बेचने का 1 आरोपी, स्थाई वारंट में वांछित 1 आरोपी, गिरफ्तारी वारंट में वांछित 1 आरोपी और शांति भंग के आरोप में 3 आरोपी शामिल हैं।

वहीं, बहरावंडा कलां पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें आरएनसी एक्ट में 1 आरोपी, आर्म्स एक्ट में 1 आरोपी, आबकारी में चालानशुदा 3 आरोपी और शांति भंग के आरोप में 5 आरोपी शामिल हैं।

#सवाई_माधोपुर_पुलिस #गिरफ्तारी #कार्रवाई #एसपी_ममता_गुप्ता

G News Portal G News Portal
560 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.