साइबर ठगी के खिलाफ मलारना डूंगर पुलिस की कार्रवाई

साइबर ठगी के खिलाफ मलारना डूंगर पुलिस की कार्रवाई

सवाई माधोपुर : मलारना डूंगर पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में बिच्छीदौना निवासी भागेश मीना को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से पुलिस ने 2 मोबाइल फोन और फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं।

आरोपी ने प्लस चैनल और व्हाट्सएप अकाउंट का इस्तेमाल कर लोगों को जाल में फंसाने और उनके पैसे डबल करने का झांसा दिया था। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।

एसपी ममता गुप्ता के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस अब अन्य ठगी के मामलों की भी जांच कर रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि और भी आरोपी सामने आ सकते हैं।

G News Portal G News Portal
425 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.