मलारनाडूंगर: आमने-सामने हुई दो बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत, एक व्यक्ति की मौत

मलारनाडूंगर: आमने-सामने हुई दो बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत, एक व्यक्ति की मौत

Sawaimadhopur : मलारनाडूंगर में आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो गंभीर घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि अन्य दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलने पर SHO भोजाराम तुरंत अस्पताल पहुंचे। मलारना डूंगर अस्पताल में मृतक नन्नू शाह का शव रखवाया गया है। मृतक व्यक्ति अपने पुत्र के साथ मोटरसाइकिल से गांव बिच्छीदौना जा रहा था। स्टेशन रोड पर निगोह नदी के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई।

विडियो नीचे दी गयी लिंक पर जाकर देख सकते है 

https://x.com/GNewsPortal/status/1873047350845030723

G News Portal G News Portal
1215 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.