कोटा। मंदसौर से कोटा की ओर आ रही ट्रेन संख्या 19815 का इंजन रविवार को अचानक फेल हो गया। इंजन में खराबी आने के कारण ट्रेन श्यामपुर और बूंदी के बीच खड़ी हो गई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंजन में तकनीकी समस्या आने के बाद ट्रेन के चालकों ने उसे ठीक करने की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद कोटा से दूसरे इंजन की मांग की गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि कुछ समय बाद चालकों ने उसी इंजन को ठीक कर लिया, जिससे यात्रियों और रेलवे प्रशासन ने राहत की सांस ली।
इंजन में खराबी के चलते मंदसौर-कोटा ट्रेन कोटा स्टेशन पर लगभग आधा घंटा देरी से पहुंची। दोपहर के समय ट्रेन के बीच रास्ते में खड़ी रहने के कारण यात्रियों, खासकर गर्मी में परेशान होते रहे।
#ट्रेन #इंजनफेल #कोटा #देरी #यात्रीपरेशान