अहमदाबाद/गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी की राजनीति के उभरते हुए भाजपा नेता मनोज कुनकटा ने गुजरात के अहमदाबाद में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने गृह मंत्री के साथ गंगापुर सिटी क्षेत्र के चहुंमुखी विकास और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
मुलाकात के दौरान मनोज कुनकटा ने गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष गंगापुर सिटी की प्रमुख समस्याओं को रखा और क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार के सहयोग की मांग की। कुनकटा ने कहा कि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए राष्ट्रनिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन और विजन अत्यंत आवश्यक है।
अमित शाह से मुलाकात के बाद मनोज कुनकटा ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा:
"राष्ट्रनिष्ठ नेतृत्व के साथ संवाद करना मेरे लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। एक साधारण कार्यकर्ता को गृह मंत्री जी ने जो आत्मीय सम्मान और स्नेह दिया, वह हृदयस्पर्शी है। उनका मार्गदर्शन हमें कर्तव्यपथ पर अधिक दृढ़ता से चलने की ऊर्जा प्रदान करता है।"
इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ उनकी पत्नी सोनल शाह, बीसीसीआई (ICC) अध्यक्ष जय शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राज्यपाल आचार्य देवव्रत, विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
#ManojKunakata #AmitShah #GangapurCity #BJPIndia #Development #RajasthanPolitics #Gujarat #JanSeva #BJPGangapurCity
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.