मानटाउन पुलिस ने लूटेरी दुल्हन को भोपाल से किया गिरफ्तार

मानटाउन पुलिस ने लूटेरी दुल्हन को भोपाल से किया गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: मानटाउन पुलिस ने एक कार्रवाई करते हुए एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जिस पर दुल्हन बनकर लोगों को लूटने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी महिला को भोपाल से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनुराधा पत्नी विशाल पासवान, मूल निवासी रुद्रपुर शिवनाथ, थाना कोल्हुई बाजार, जिला महाराजगंज, उत्तर प्रदेश और वर्तमान निवासी शिव नगर, थाना चौला, जिला भोपाल, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, अनुराधा पर आरोप है कि वह शादी करके ससुराल वालों से नकदी और जेवरात लूटकर फरार हो जाती थी। इस संबंध में मानटाउन थाने में मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस टीम उसकी तलाश कर रही थी।

पुलिस को सूचना मिली कि अनुराधा भोपाल में छिपी हुई है। इस सूचना के आधार पर मानटाउन पुलिस की एक टीम भोपाल रवाना हुई और वहां दबिश देकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है और उसके द्वारा किए गए अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

#सवाईमाधोपुर #मानटाउन #पुलिस #गिरफ्तारी #लूटेरीदुल्हन #धोखाधड़ी #भोपाल #अपराध

G News Portal G News Portal
507 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.