मेहंदीपुर बालाजी: मेहंदीपुर बालाजी मंदिर प्रबंधन प्रयागराज महाकुंभ में 10 हजार कंबल और बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री भेजेगा। महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज के सानिध्य में यह सामग्री 10 जनवरी को रवाना की जाएगी।
10 जनवरी को 100 टीन घी, 200 टीन तेल, 20 टन अनाज, 10 टन दाल सहित अन्य खाद्य सामग्री भेजी जाएगी। इसके साथ ही 10 हजार कंबल भी भेजे जाएंगे। प्रयागराज महाकुंभ में विश्व हिंदू परिषद के माध्यम से अन्नक्षेत्र में वितरित की जाएगी खाद्य सामग्री और कंबल।
कुंभ के दौरान लगाया जाएगा सेवा शिविर, जहां श्रद्धालुओं के ठहरने की भी रहेगी व्यवस्था, साथ ही अनुष्ठान, भजन कीर्तन के भी आयोजन चलेंगे अनवरत। महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज 14 जनवरी को कुंभ में करेंगे शाही स्नान।
#मेहंदीपुरबालाजी #महाकुंभ #खाद्यसामग्री
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.