करौली। मीडिया जगत से जुड़ी एक अहम खबर में चरण सिंह डागुर, पुत्र समंदर सिंह, निवासी करौली को राजस्थान मीडिया एसोसिएशन की सदस्यता प्रदान की गई है। लंबे समय से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय और वर्तमान में "जी न्यूज़ पोर्टल और सच बेधड़क न्यूज़ चैनल" में कार्यरत चरण सिंह को यह जिम्मेदारी संगठन के विस्तार और मजबूती के उद्देश्य से दी गई है।
राजस्थान मीडिया एसोसिएशन ट्रेड यूनियन कार्यालय, प्रदेश अध्यक्ष जयपुर राकेश कुमार ओदिच्य के आदेश पर यह नियुक्ति की गई। वहीं, राजस्थान महासचिव आसिफ अली ने सदस्यता पत्र सौंपा और उम्मीद जताई कि उनके जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी।
एसोसिएशन का मानना है कि चरण सिंह डागुर जैसे सक्रिय मीडिया कर्मी संगठन के साथ जुड़कर समय-समय पर आंदोलन व कार्यक्रमों के माध्यम से पत्रकारों के हितों की रक्षा करेंगे। साथ ही, वे राजस्थान में चौथे स्तंभ की मजबूती और स्वतंत्रता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
#राजस्थानमीडियाएसोसिएशन #चरणसिंहडागुर #पत्रकारएकता #सचबेधड़कन्यूज़ #मीडियाकर्मी #करौली
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.