आगरा से भागी नाबालिग झालावाड़ में मिली, आरपीएफ ने पकड़ा

आगरा से भागी नाबालिग झालावाड़ में मिली, आरपीएफ ने पकड़ा

कोटा: आगरा से बहला-फुसलाकर भागी एक नाबालिग लड़की को झालावाड़ रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) ने पकड़ लिया। आरपीएफ ने लड़की और उसके साथ भागे युवक को शनिवार को आगरा से पहुंची पुलिस और लड़की के परिजनों को सौंप दिया।

आरपीएफ के अनुसार, युवक की पहचान प्रेम सिंह उर्फ प्रदीप (30 वर्ष), निवासी मुठनई, जिला आगरा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। आगरा के चितपुर निवासी लड़की के परिजनों ने शुक्रवार को ही आगरा के कागारौल थाने में प्रेम सिंह के खिलाफ उनकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आगरा पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दोनों राजस्थान के झालावाड़ स्टेशन पर हैं। कागारौल थाना पुलिस ने तत्काल इसकी जानकारी झालावाड़ आरपीएफ को दी और युवक-युवती को स्टेशन पर तलाश करने का अनुरोध किया।

झालावाड़ आरपीएफ ने स्टेशन पर तलाशी अभियान चलाया, जिसके दौरान उन्हें दोनों प्लेटफार्म पर संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए मिले। पुलिस द्वारा दिए गए फोटो के आधार पर उनकी पहचान की गई और आरपीएफ ने दोनों को पकड़ लिया।

इसके बाद झालावाड़ पहुंची आगरा पुलिस और नाबालिग लड़की के परिजनों को आरपीएफ ने दोनों सौंप दिया। अपनी बेटी को सकुशल पाकर आगरा पुलिस और परिजनों ने झालावाड़ आरपीएफ का आभार व्यक्त किया।

#झालावाड़ #आरपीएफ #नाबालिग #अपहरण #आगरा #पुलिस #बरामद

G News Portal G News Portal
503 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.