कोटा : परिजनों से नाराज होकर घर से भागी एक नाबालिग युवती रविवार को कोटा रेलवे स्टेशन पर मिली। दिल्ली जाने के लिए ट्रेनों के बारे में पूछताछ करते देख टिकट चेकिंग स्टाफ को संदेह हुआ। उन्होंने बच्ची को विश्वास में लेकर पूछताछ की, जिस पर उसने बताया कि वह अपने माता-पिता से नाराज होकर घर से भाग आई है। बच्ची ने आरोप लगाया कि उसके माता-पिता उसके साथ मारपीट करते हैं, उसकी पढ़ाई छुड़वा दी है और जबरदस्ती काम करवाते हैं।
इसके बाद, चेकिंग स्टाफ ने तत्काल रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को सूचित किया और फिर नाबालिग को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया। इस कार्य में वाणिज्य अधीक्षक आशीष चतुर्वेदी और सीसीटीसी सलोनी शर्मा का विशेष योगदान रहा।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.