भरतपुर। भरतपुर की सेवर जेल में मोबाइल रखने के मामले में सेवर थाना पुलिस ने दो बंदियों को गिरफ्तार किया है।
घटना का विवरण:
30 जनवरी 2025 को सेवर केन्द्रीय कारागृह के प्रहरी अनूपकुमार कानि० ने बंदी तेजवीर व शुभम के विरूद्ध कारागृह वार्ड में दो मोबाईल मय सिम, चार्जर व निषिद्ध सामग्री को छुपा कर रखने का एक मामला थाना सेवर में दर्ज कराया था।
गिरफ्तारी:
उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी तेजवीर पुत्र सत्यवीर निवासी कौरेर जिला डीग व शुभम पुत्र सोवरन निवासी अजान को गिरफ्तार किया गया है।
#सेवर_जेल #मोबाइल_जब्ती #बंदी #गिरफ्तारी #अपराध #राजस्थान_पुलिस
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.